फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई को 4896 MP-MLA करेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट, 20 को आएगा नतीजा

Wed, 07 Jun 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
नसीम जैदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में नए राष्ट्रपित का चुनाव 25 जुलाई से पहले ही होगा। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी राष्ट्रपति चुनाव पर मीडिया का संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बैलट पेपर होंगे।
विज्ञापन


सभी राज्यों के विधायक, केंद्र द्वारा प्रशासित राज्यों के विधायक और दोनों सदनोंं की सांसद  वोट डालकर भारत के 14वें राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इनकी कुल संख्या 4,896 है। लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की संख्या 776 है और कुल 4100 विधायक मतदान में शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 14 जून को राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

28 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। साथ ही नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 1 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर 17 जुलाई को वोटिंग की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच रखा गया है। वोटिंग हुई तो 20 जुलाई को मतगणना की जाएगी और संभवत: उसी दिन नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UPA-NDA में जारी है मंथन

प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल बढ़ने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अभी तक नए राष्ट्रपति के लिए न तो भाजपा ने अपनी ओर से कोई नाम सामने आया है न ही विपक्ष की ओर से। दोनों में से ही कोई भी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन बैठक में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका। इससे पहले भी मई के आखिरी हफ्ते में सोनिया गांधी ने पार्टी के बड़े नेताओं को राष्ट्रपति के नाम की चर्चा के लिए अपने यहां खाने पर बुलाया था, लेकिन वहां भी किसी नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें