फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में समय से पूर्व हो सकते हैं चुनाव! मंगवाई गईं एक लाख से ज्यादा ईवीएम मशीन

Sun, 29 Jul 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा निर्वाचन आयोग ने जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां उत्तर प्रदेश से एक लाख से ज्यादा ईवीएम मशीन मंगवाई गई हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इतनी भारी संख्या में ईवीएम मशीनों को मंगवाने पर चर्चा है कि क्या चुनाव आयोग यहां समय से पूर्व चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में चुनाव आयोग की तैयारियों ने इन चर्चाओं को और बल दे दिया है।

विज्ञापन


क्या लोकसभा के साथ होंगे राज्य के चुनाव?

इस बात की भी चर्चा है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं। इस दौरान केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा एक बार फिर मोदी लहर के जरिए राज्य की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहेगी।

राज्य की सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल (बीजद) भी किसी भी वक्त चुनाव के लिए तैयार है तो वहीं राज्य में दूसरे सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी पहले से कमर कस ली है। ऐसे में अक्तूबर में भी चुनाव करा सकता है। जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियों को लेकर संकेत दिए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने भी कहा कि वह तैयार है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ कराने पर जोर दे रहे हैं। ओडिशा में सरकार बनाने के लिए 147 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 74 विधायक चाहिए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें