चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नामांकन पत्र को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से फडणवीस के नामांकन पत्र की वैधता लेकर सवाल खड़े किए गए थे।
गौरतलब है कि नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष देशमुख ने मुख्यमंत्री के नामांकन को रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि चुनावी हलफनामे के लिए फडणवीस ने जिस नोटरी पेपर का इस्तेमाल किया था उसकी समय सीमा समाप्त हो गई थी। उल्लेखनीय है कि देशमुख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ही खिलाफ मैदान में हैं।