फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को चुनाव आयोग ने बनाया ईवीएम कंट्रोल रूम

Wed, 22 May 2019 05:51 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों की अंतिम गिनती शुरू हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम और वीवीपैट पर लगाए जा रहे आरोपों और मांगों को चुनाव आयोग ने ठुकराते हुए ईवीएम कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। इस कंट्रोल रूम में ईवीएम संबंधी शिकायतें दर्ज की जाएंगी और उनका निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के बयान के अनुसार यह कंट्रोल रूम परिणाम आने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यहां से ईवीएम से संबंधित सभी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। आयोग ने यह कदम विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम को लेकर लगातार की जा रही शिकायतों को देखते हुए लिया है। शिकायत दर्ज करने के लिए आयोग ने एक फोन नंबर 011303052123 भी जारी किया है। 
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम कंट्रोल रूम में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा प्रत्याशियों को उनके एजेंटों को स्ट्रॉन्ग रूम में तैनात करने की अनुमति, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, ईवीएम को लाने और ले जाने के साथ मतगणना से संबंधित हर शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें