फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी वोटर्स के लिए सुविधा: अब दूसरे शहर से भी कर सकेंगे मतदान, EC जल्द करेगा रिमोट EVM का परीक्षण

Thu, 29 Dec 2022 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया, यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वोट डालना हर व्यस्क का संवैधानिक अधिकार होता है। लेकिन कई लोग अपने घर से दूर रहने के कारण वोट नहीं डाल पाते हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने ऐसा समाधान कर दिया है जिससे घर से दूर रहने वाले लोग भी वोट डाल सकेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया, यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है।

विज्ञापन


16 जनवरी को रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रण
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग ने 16 जनवरी को घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया है। वहीं इसे लागू करने के लिए कानूनी और प्रशासनिक चुनौतियों पर पार्टियों के विचार भी मांगे गए हैं।

30 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करने से रह जाते हैं वंचित
चुनाव आयोग 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर चिंतित है। वोटर नई जगह जाने पर कई वजहों के चलते चुनाव में मतदान करने के लिए अपने घरेलू मतदान केंद्र पर नहीं लौट पाता है। घरेलू प्रवासियों का वोटिंग करने में असमर्थ होना चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें