पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हैं। भाजपा का आरोप है कि उसके एक कार्यकर्ता को गोली लगी है, जबकि कुछ को रॉड और लाठियों से पीटा गया है। संघर्ष के दौरान देसी बम भी फेंके गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा, कुछ बाइक और पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया।