चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में दो पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये अधिकारी प्रवर्तन मशीनरी द्वारा नकदी, शराब और उपहार के साथ मतदाताओं को प्रेरित करने के प्रयासों की देखरेख करेंगे।
दोनों को अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश
दोनों अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सी-विजील, मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से प्राप्त खुफिया सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर कठोर और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। नकदी, शराब और उपहार आदि वितरित करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के लिए दंडित करेंगे।