पांडे की सेवानिवृत्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा होनी है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम के मुताबिक कानून मंत्री अध्यक्षता में दो केंद्रीय सचिवों वाली एक खोज समिति प्रधानमंत्री के विचार के लिए पांच उम्मीदवारों का नाम सूचीबद्ध करेगी।
सूत्रों ने बताया कि खोज समिति की बैठक सात फरवरी को होनी थी। लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई थी। केंद्रीय गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव को इसका सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री चयन समिति का हिस्सा हैं। चयन समिति के पास उन लोगों पर विचार करने की शक्ति है, जिन्हें खोज समिति की ओर से सूचीबद्ध नहीं किया गया है।