फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब छह राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में होगा एसएसआर, 21 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

Thu, 05 Nov 2026 02:05 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा की है। इस अभियान के तहत अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। आयोग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में यह अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


30 नवंबर को जारी होगी मसौदा मतदाता सूची
चुनाव आयोग के अनुसार, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को जारी होगी। इस अभियान के तहत उन लोगों को भी पहले से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी, जो 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को मतदान के योग्य हो जाएंगे।

राज्यों को जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें