फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Mon, 18 May 2026 11:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, मुंबई

सार

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सीटों पर लंबे समय से चुनाव अटके हुए थे। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 18 जून को इन 16 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की जिन सीटों पर चुनाव होगा, उन पर सदस्यों का कार्यकाल बीते दिनों अलग-अलग तारीखों पर पूरा हुआ है। इनमें सोलापुर, अहमदनगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़, औरंगाबाद-जालना आदि सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन




चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
चुनाव आयोग 25 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवार 1 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे और 4 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन 16 सीटों पर मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 22 जून को होगी और चुनाव की पूरी प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन

 
प्रक्रिया तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 25 मई 2026
नामांकन की आखिरी तारीख 1 जून 2026
नामांकन की जांच 2 जून 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 जून 2026
मतदान की तारीख 18 जून 2026
मतगणना की तारीख 22 जून 2026
चुनावी प्रक्रिया पूरी होने की तारीख 25 जून 2026

लंबे समय से अटके थे चुनाव
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनाव तभी कराए जा सकते हैं, जब कम से कम 75 प्रतिशत निकाय काम कर रहे हों और इन क्षेत्रों में कम से कम 75 प्रतिशत मतदाता मौजूद हों। चूंकि महाराष्ट्र नगर निगमों, नगर परिषदों और जिला परिषदों सहित स्थानीय निकाय चुनाव अटके हुए थे, जिसके चलते विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव नहीं हो सके थे। अब जब सभी शर्ते पूरी हो गई हैं तो चुनाव आयोग ने चुनाव का एलान कर दिया है। कई सीटें साल 2022 से खाली पड़ी हैं। 

नागपुर में बावनकुले के इस्तीफे के चलते हो रहा चुनाव
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। इस सीट के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा, जबकि नतीजे 22 जून को आएंगे। यह सीट भाजपा नेता चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले के महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद 23 नवंबर 2024 को खाली हुई थी।
विज्ञापन

 
सीट सदस्य (जिनका कार्यकाल समाप्त हुआ)
सोलापुर प्रशांत प्रभाकर परिचारक
अहमदनगर अरुणकाका जगताप
ठाणे पाठक रविंद्र सदानंद
जलगांव चंदूभाई वी पटेल
सांगली-सतारा कदम मोहनराव श्रीपति
नांदेड़ अमरनाथ अनंदराव राजुरकर
यवतमाल दुष्यंत सतीश चतुर्वेदी
पुणे अनिल शिवाजीराव भोसले
भंडारा-गोंदिया डॉ. प्रणय रमेश फुके
रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग अनिकेत सुनील तटकरे
नासिक नरेंद्र भीकाजी दराडे
वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली रामदास भगवानजी अंबातकर
अमरावती प्रवीण रामचंद्र पोटे
ओसमानाबाद-लातूर-बीड़ दास सुरेश रामचंद्र
परभनी-हिंगोली विपल्व गोपी कृष्णन बजोरिया
औरंगाबाद-जालना अंबादास एकनाथ राव दानवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें