फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने यूपी समेत चार सीटों के लिए विधानसभा उपचुनावों की घोषणा की

Sun, 25 Aug 2019 06:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और केरल में विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की। आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला, त्रिपुरा की बदहरघाट और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर 23 सितंबर को उपचुनाव होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक अशोक चंदेल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण हमीरपुर सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। उत्तर प्रदेश की 12 अन्य विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं क्योंकि इनके अधिकतर विधायक इस साल हुए लोकसभा चुनाव जीत गए थे। चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान किया जाना अभी बाकी है। 

दंतेवाड़ा, पाला और बदहरघाट सीट पर मौजूदा विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव कराने की जरूरत हुई। आयोग ने कहा कि उपचुनावों के लिए अधिसूचना 28 अगस्त को जारी की जाएगी जबकि मतगणना 27 सितंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें