फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11 फरवरी से 8 मार्च तक 7 चरणों में होंगे चुनाव

Wed, 04 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी चुनाव
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। उत्तर प्रदेश में सात, मणिपुर में दो जबकि पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों के तहत 11, 15, 19, 23 27 फरवरी, 4 और आठ मार्च को चुनाव होगा। उत्तराखंड में 15 फरवरी, पंजाब में चार फरवरी, मणिपुर में चार व आठ मार्च और गोवा में चार फरवरी को चुनाव होगा। 
विज्ञापन


वहीं पांच राज्यों के चुनाव का एलान 11 मार्च को होगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल चुनाव नतीजे न सिर्फ चुनावी राज्यों बल्कि सीधे सीधे केंद्र की राजनीति पर असर डालेंगे। नतीजे ही तय करेंगे कि इसी साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपानीत राजग अपना मनपसंद राष्ट्रपति बना पाएगा या नहीं।

.मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि गोवा, मणिपुर और पंजाब का विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च, 2017 को खत्म हो रहा है, जबकि उत्तरखंड में 26 मार्च तो उत्तर प्रदेश का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो रहा है। पांच राज्यों के चुनावी संग्राम में 16 करोड़ मतदाता राजनीतिक पार्टियों का भविष्य तय करेंगे। उत्तर प्रदेश में 13,85,17026, उत्तराखंड में 73,81000 और पंजाब में 19214236 मतदाता हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों खर्च सीमा तय की

- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में 147148, उत्तराखंड में 10854, पंजाब में 22600, गोवा में 1642 और मणिपुर में 2794 पोलिंग बूथ केंद्रों की व्यवस्था की गई है। पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटें हैं। कुछ 23 सीटें रिजर्व सीटें हैं. इन इलाकों में 1.85 लाख वोटिंग केंद्र होंगे। 

उम्मीदवारों की खर्च सीमा तय 
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों में प्रति उम्मीदवार खर्च सीमा तय कर दी। इन पांचों राज्यों में प्रति उम्मीदवार खर्च की जाने वाली सीमा 20 लाख रुपये से 28 लाख रुपये के बीच तय की गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नसीम जैदी ने खर्च सीमा का एलान करते हुए कहा कि गोवा और मणिपुर में चुनाव पर प्रति उम्मीदवार 20 लाख रुपये खर्च किए जा सकते हैं जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह राशि 28 लाख रुपये होगी।  बीस हजार रुपये या इसके ऊपर की राशि का चंदा चेक से लेने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें