फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होगा मतदान, 24 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे

Sat, 21 Sep 2019 01:54 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा
  • दोनों राज्यों में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
  • 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी
  • 21 अक्तूबर को होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान
  • 24 अक्तूबर को घोषित होंगे नतीजे
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन




आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्तमान सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और ना ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी। इसके अलावा सरकार के अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को लुभाने या किसी भी तरह से प्रभावित करने पर भी रोक रहेगी। 

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर और महाराष्ट्र का नौ नबंर को खत्म हो रहा है। हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 47 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस, आईएनएलडी+ 20 और अन्य आठ सीटों पर काबिज हैं। वहीं महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर काबिज हैं।

खर्च पर नजर रखने को 110 आईआरएस अधिकारी नियुक्त

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खर्चे पर नजर रखने के वास्ते आयकर विभाग के 110 आईआरएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन पर्यवेक्षकों को इन दो राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान काले धन के इस्तेमाल और अन्य गैरकानूनी लोभ के इस्तेमाल की जांच करने का काम दिया जाएगा। 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यहां 23 सितंबर को इन अधिकारियों को बुलाया है, जहां उन्हें इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से इन अधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त करने के लिए कहा ताकि उन्हें चुनावी ड्यूटी में लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी आयोग की घोषणा को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें