फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान, अक्तूबर में मतदान की संभावना

Fri, 20 Sep 2019 10:08 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार के पांच साल पूरे, दोनों राज्यों में जल्द होंगे चुनाव
  • तारीखों के एलान के साथ ही दोनों राज्यों में लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता
  • राजनीतिक पार्टियों के खर्च की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं 110 पर्यवेक्षक
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों राज्यों में अक्तूबर में चुनाव शुरू हो जाएंगे। यदि आज चुनाव का शेड्यूल जारी हुआ तो आज से ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन






चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही दोनों राज्यों में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्तमान सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और ना ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी। इसके अलावा सरकार के अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को लुभाने या किसी भी तरह से प्रभावित करने पर भी रोक रहेगी। 

खर्च पर नजर रखने को 110 आईआरएस अधिकारी नियुक्त

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खर्चे पर नजर रखने के वास्ते आयकर विभाग के 110 आईआरएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन पर्यवेक्षकों को इन दो राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान काले धन के इस्तेमाल और अन्य गैरकानूनी लोभ के इस्तेमाल की जांच करने का काम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग ने यहां 23 सितंबर को इन अधिकारियों को बुलाया है, जहां उन्हें इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से इन अधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त करने के लिए कहा ताकि उन्हें चुनावी ड्यूटी में लगाया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें