फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए घोषित की चुनाव तारीख

Tue, 13 Oct 2020 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्तूबर को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें