चुनाव आयोग ने स्वीकृति पत्र उस दिन जारी किया, जब मद्रास हाई कोर्ट की एक बेंच एआईएडीएमके के पूर्व नेता ओ पन्नीरसेल्वम द्वारा पिछले साल पार्टी से निष्कासित होने के बाद दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी को चुनाव आयोग ने राहत दी है। गुरुवार को एआईएडीएमके ने कहा कि चुनाव आयोग ने एडप्पादी के पलानीस्वामी के पदोन्नति को स्वीकार कर लिया है। ईसी ने पलानीस्वामी को एआईएडीएमके के महासचिव के रूप में स्वीकार कर लिया है।
एआईएडीएमके प्रवक्ता आर एम बाबी मुरुगवेल ने चुनाव आयोग द्वारा पलानीस्वामी को भेजे गए स्वीकृति पत्र को ट्वीट किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने अन्नाद्रमुक उपनियमों, महासचिव चुनाव और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति में संशोधन को स्वीकार कर लिया है। चुनाव आयोग ने पत्र के माध्यम से लिखा कि आपके द्वारा पार्टी में किए गए नए बदलावों और नियमों के बारे में बताया गया है। जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है।
मुख्यमंत्री रह चुके हैं पलानीस्वामी
ओपीएस ने 11 बार पेश किया है बजट
ओट्टाकरथेवर पन्नीरसेल्वम ओपीएस के नाम से भी जनता के बीच मशहूर हैं। 6 दिसंबर 2016 से 15 फरवरी 2017 तक पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के 6वें मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। 21 अगस्त 2017 से 6 मई 2021 तक पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के दूसरे उप मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 11 बार राज्य का बजट पेश किया है।
बहुत पुराना है दोनों के बीच विवाद