आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में विधान परिषद की 15 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने विधानपरिषद की इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की विधान परिषद की 10 सीटों पर मतदान 23 मार्च को होगा जबकि बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होगा। दरअसल, इन सीटों के लिए चुने गए विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मार्च और मई में खत्म होने वाला है।
आंध्र में इनका कार्यकाल 29 मार्च को हो रहा पूरा
चल्ला भागीरथ रेड्डी (02.11.2022 से रिक्त), नारा लोकेश, पोथुला सुनीता, बचुला अर्जुनुडु, डोक्का माणिक्य वरप्रसाद राव, वराह वेंकट सूर्यनारायण राजू पेनुमत्सा, गंगुला प्रभाकर रेड्डी
तेलंगाना में इनका कार्यकाल 29 मार्च को हो रहा पूरा
एलिमिनेटी कृष्णा रेड्डी, गंगाधर गौड़ वुल्लोला, नवीन कुमार कुरमैयागरी
बिहार में इन सीटों पर चुनाव
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल आठ मई 2023 को पूरा हो रहा है। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र से केदार नाथ पांडेय का निधन हाने की वजह से यह सीट 24 अक्तूबर से रिक्त है। इनका कार्यकाल 16 नवंबर 2026 तक था।
ये है चुनावी कार्यक्रम
आंध्र-तेलंगाना में 23 मार्च को मतदान, इसी दिन नतीजे
- अधिसूचना- छह मार्च 2023 (सोमवार)
- नामांकन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2023 (सोमवार)
- नामांकन पत्रों की जांच- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 16 मार्च 2023 (गुरुवार)
- मतदान की तिथि- 23 मार्च 2023 (गुरुवार)मतदान का समय- सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक
- वोटों की गिनती- 13 मार्च 2023 (गुरुवार)
- इस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 25 मार्च 2023 (शनिवार)
बिहार में 31 मार्च को मतदान, पांच अप्रैल को नतीजे
- अधिसूचना- छह मार्च 2023 (सोमवार)
- नामांकन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2023 (सोमवार)
- नामांकन पत्रों की जांच- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 16 मार्च 2023 (गुरुवार)
- मतदान की तिथि- 31 मार्च 2023 (शुक्रवार)मतदान का समय- सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
वोटों की गिनती- पांच अप्रैल 2023 (बुधवार)
- इस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 11 अप्रैल 2023 (मंगलवार)