फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2023: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, त्रिपुरा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Thu, 26 Jan 2023 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतगणना दो मार्च को होगी। 2018 में भाजपा ने सीपीआई (एम) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में पहली बार सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अहम बैठक की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के राज्य प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब भी शामिल हुए।

विज्ञापन


इससे पहले दिन में भाजपा की त्रिपुरा इकाई के कोर ग्रुप के सदस्यों ने पार्टी नेता और पूर्वोत्तर के प्रभारी संबित पात्रा के आवास पर मुलाकात की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की संभावना है।

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतगणना दो मार्च को होगी। 2018 में भाजपा ने सीपीआई (एम) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में पहली बार सरकार बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें