गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक वीडियो जारी कर धमकी दी है। बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से एक करोड़ रुपये की मांग की है और नहीं देने पर नतीजा भुगतने को कहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़के लिए कई टीम बनाईं है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बनासकांठा जिले की पुलिस ने उचित कदम उठाते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले बुजुर्ग को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पिछला कोई रिकॉर्ड नहीं
वहीं बनासकांठा जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बटुक मुरारी उर्फ महेश भगत का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और हो सकता है कि उसने अपनी मानसिक स्थिति के कारण वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला हो।
पूजा यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने भगत को पकड़ने लिए टीमों का गठन का किया है, वह वाव तालुका का रहने वाला है वर्तमान में जिले के थरद शहर में रहता है। इससे पहले वह भजन गाता था, लेकिन है वर्तमान में कोई काम नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से उसका फोन बंद है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग का पता लगने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने हमें बताया कि भगत अविवाहित हैं और मानसिक रूप से अस्थिर हैं। वह बहुत पहले अपना घर छोड़ चुके थे।