फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Wed, 10 Aug 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jyotiraditya scindia
विज्ञापन
अल्लापुझा में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार से बाइक को लगी टक्कर में एक 62 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित शख्स खुद दोपहिया वाहन चला रहे थे। हादसा बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। सिंधिया की कार नेशनल हाइवे -66 पर बाइक से भिड़ी।
विज्ञापन


चेरथाला पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह कांग्रेस सांसद अपनी कार में कोच्चि से अलापुझा जा रहे थे। वहां उन्हें एक सम्मान समोराह में हिस्सा लेना था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस दुर्घटना में उनके ड्राइवर की कोई गलती नहीं है।दरअसल,  बुजुर्ग शख्स  सड़क की गलत साइड में चल रहे थे। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सिंधिया ने पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताई है।  सिंधिया ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन


Devastated - sad loss of life - unfortunate accident betw Cochin-Allepy. Arranged for hospital immediately - on way to meet bereaved family!— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) August 10, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें