बुजुर्ग दंपति पानी की टंकी पर चढ़ गया है
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के हरीशचंद्रपुरम गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग दंपति पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए ग्राम प्रधान को 50 लाख रुपये दिए थे लेकिन अब वह उस पैसे को वापस नहीं लौटा रहे हैं।
इस मामले पर सब इंस्पेक्टर शेष कुमार ने बतया कि ग्राम प्रधान ने दावा किया है कि उन्होंने 29 लाख रुपये लिए हैं और इसे वह वापस करने के लिए तैयार हैं। सटीक लेनदेन स्पष्ट नहीं है। दंपति अभी भी पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और उन्हें नीचे लाने की कोशिशें जारी हैं।