पाकिस्तान ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत के खिलाफ झूठी और तर्कहीन दलीलें पेश की। हालांकि भारत ने भी इसपर करारा पलटवार कर पड़ोसी को आईना दिखाया। इसी क्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पाकिस्तानी पीएम के बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि गीदड़ अगर शेर की खाल पहन ले तो वो शेर नहीं बन जाता।
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र के दौरान भारत के खिलाफ कुछ खोखली दलीलें पेश कर ये साबित कर दिया कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। साथ ही वैश्विक मंच पर हमेशा इसी तरह से जलील होता रहेगा। ऐसे में अब इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कड़े शब्दों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इन दावों का आलोचना की है। शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए और झूठ फैलाना बंद करना चाहिए।
इतना ही नहीं शरीफ ने यहां तक दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के सात लड़ाकू विमान मार गिराए और भारतीय हमले को पेशेवर अंदाज में जवाब दिया। हालांकि, ये पाकिस्तानी पीएम ने पहली बार ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही ये भी पहली बार नहीं है कि ये बयान पहले भी कई बार झूठे साबित हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- UN: शहबाज के खोखले दावों पर भारत का पलटवार, कहा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकी बता रहे पाकिस्तान की असलियत