संचार मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, मणिपुर और कर्नाटक से मनीऑर्डर नहीं मिलने और देरी से पहुंचने की सर्वाधिक शिकायतें है। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं हैं, जहां से लोगों ने इस बारे में शिकायतें नहीं की हैं। खास बात ये है कि इन शिकायतें में गतवर्ष खासी वृद्धि हुई है।
माना जा रहा है कि डाक विभाग ने पिछले साल ही भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपपीबी) सेवा शुरू की है। इसकी वजह से विभाग की अपनी पुरानी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिन पर देशभर के लोग बहुत विश्वास करते हैं। आईपीपीबी के तहत विभाग घर तक धन की निकासी और जमा सेवा मुहैया कराई जाएगी।
मंत्रालय की ओर से डाकियों के लिए 153 करोड़ रुपये की मोबाइल खरीद का जिम्मा सरकारी ई-प्लेटफार्म जेम को सौंपा गया है। इसके तहत गांव के लोगों को बचत खाता चालू खाता, मनी ट्रांसफर तथा प्रत्यक्ष लाभांतरण के अलावा बिल, यूटिलिटी एवं व्यापारिक भुगतान जैसी अनेक सेवाएं प्राप्त होंगी।
गौरतलब है कि मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि मनीऑर्डर के देरी से और नहीं पहुंचने को लेकर शिकायत निपटारा के माध्यम बढ़ने की वजह से गतवर्ष बढ़ोत्तरी हुई है। इसके लिए आईपीपीपबी को दोष दिया जाना उचित नहीं है।