फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: टीआरपी रैकेट की जांच कर रहे डीसीपी सहित 18 डिप्टी कमिश्नरों का तबादला

Sat, 17 Oct 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र की सरकार ने मुंबई पुलिस के 18 डिप्टी कमिश्नरों का तबादला कर दिया है। तबादला महानगर के भीतर ही किया गया है। इनमें एक अधिकारी वो भी शामिल हैं, जो टेलीविजन समाचार चैनलों से जुड़े नकली टीआरपी रैकेट की जांच कर रहे थे। दरअसल, ट्रांसफर के आदेश शुक्रवार को जारी किए गए। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन


डीसीपी नंदकुमार ठाकुर, जो टीआरपी मामले की जांच कर रहे थे, उन्हें डीसीपी (यातायात) के रूप में ट्रांसफर किया गया है। ठाकुर क्राम ब्रांच के प्रकाश जाधव का जगह लेंगे। वहीं, शशिकुमार मीणा को डीसीपी जोन एक, दत्ता नालावडे को डीसीपी एंटी-नारकोटिक्स सेल, विजय पाटिल को डीसीपी जोन चार, कृष्णकांत उपाध्याय को जोन छह और एमसीवी महेश रेड्डी को जोन में एक्स में ट्रांसफर किया गया है।


आदेश में कहा गया है कि एस चैतन्य ऑपरेशंस के डीसीपी होंगे, राजू भुजबल प्रवर्तन विभाग के डीसीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे, योगेशकुमार गुप्ता को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं, संजय पाटिल डीसीपी मुख्यालय -2 और एस टी राठौड़ एसबी -1 के एसीपी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें