फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: फैसले का जश्न मनाने आठ साल की लड़की ने नदी में लगाई छलांग

Tue, 06 Aug 2019 09:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नदी में कूदकर जश्न - फोटो : social media
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 से संबंधित केंद्र सरकार के फैसले पर ठाणे में आठ साल की एक लड़की ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उल्हास नदी में छलांग लगाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देती इस लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में नीचे लिखी लाइनों में लड़की की पहचान ठाणे शहर में बालकुम इलाके की रहने वाली साई आशीष पाटील के तौर पर की गई है। इसमें दावा किया गया है कि उसने काशेली पुल से 50 फुट नीचे नदी में छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


वीडियो में स्वीमिंग सूट पहने दिख रही पाटील यह कहती नजर आ रही हैं कि यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि संविधान में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को हटा दिया गया है। वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है, फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये वह पुल से नीचे कूदने वाली है। ‘जय हिंद’।
विज्ञापन


इसके बाद वीडियो में एक बच्ची पुल से नीचे नदी में छलांग लगाती और अन्य तैराकों की ओर बढ़ती दिख रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें