फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर रिहा होंगे आठ सिख कैदी

Sun, 29 Sep 2019 01:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत सरकार ने गुरु नानक की 550वीं जयंती पर देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ सिख कैदियों को नवंबर में रिहा करने का फैसला किया है। एक सिख कैदी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर मानवीय आधार पर आठ सिख कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष छूट देते हुए सिख कैदियों को राहत दी जाएगी।

इन्हें पंजाब में आतंकवाद के दौर में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कुछ और कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा करने पर विचार कर रही है। अक्तूबर, 2018 से अप्रैल, 2019 के बीच अब तक दो चरणों में 1424 कैदियों को रिहा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें