पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से आठ लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। मालदा के जिलाधिकारी ने बताया कि लापता आठ में से छह लोगों को बचा लिया गया है जबकि दो अभी भी लापता हैं।
इससे पहले मालदा जिला परिषद ने बताया था कि सोमवार को गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने के बाद आठ लोग लापता हो गए हैं। तलाशी अभियान चल रहा है।