फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद

Sun, 06 Sep 2026 12:59 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव करते हुए आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को आठ हाई कोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इन नियुक्तियों में दिल्ली, बॉम्बे, छत्तीसगढ़, इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान हाई कोर्ट के मौजूदा जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्स पर एक पोस्ट में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रमुख होंगे।

विज्ञापन


राजस्थान हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता द्वारा राजस्थान के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर गंभीर और अभूतपूर्व आरोप लगाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।
 
हाईकोर्ट
नए चीफ जस्टिस
पटना हाईकोर्ट   जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव
राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
कलकत्ता हाईकोर्ट जस्टिस रवींद्र वी. घुगे
बॉम्बे हाईकोर्ट  जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट   जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट    जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट  जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट  जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?: लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर
विज्ञापन


इन राज्यों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को उसी कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रमुख होंगे। राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें