दुर्घटनाग्रस्त महाकौशल एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे यूपी के महोबा के पास गुरुवार को तड़के पटरी से उतर गए। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 22 यात्रियों के घायल होने की खबर है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मुख्य पीआरओ के मुताबिक घटना सुबह 2.07 मिनट की है।
8 coaches of Mahakaushal express derail near Kulapahar in Mahoba. 6 injured. DM at the spot pic.twitter.com/0v6maIaPPM
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के लिए भेजा है।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल के लिए आपदा राहत ट्रेन भेज दी गई है और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सीपीआरओ के मुताबिक कुलपहार और महोबा के बीच ट्रेन के रियर साइड के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर घटनास्थल के रवाना हो गए हैं।
यात्रियों की मदद के लिए रेलवे अधिकारी झांसी, ग्वालियर, बांदा और निजामुद्दीन स्टेशन से हेल्पलाइन के जरिए मदद उपलब्ध करा रहे हैं।