तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बिना वैध दस्तावेज के रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। ये लोग एक बुनाई इकाई में काम कर रहे थे। इन सभी संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।