फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing In Assam: अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, असम के 12 लोग घायल; वारदात में सात लोगों की हालत गंभीर

Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
Pavan पीटीआई, नॉर्थ लखीमपुर

सार

असम के धेमाजी जिले में असम-अरुणाचल सीमा के पास सोमवार को फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, असम की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद के बाद अरुणाचल की ओर से कुछ लोगों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी की। सात घायलों की हालत गंभीर है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के धेमाजी जिले में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास सोमवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की ओर से आए कुछ लोगों ने असम के ग्रामीणों पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह मिंगमंग बस्ती में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, असम की जमीन पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों द्वारा कथित अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति; क्या कहा?

ग्रामीणों को निशाना बनाकर गोलीबारी
अधिकारी के अनुसार, सीमा के दूसरी तरफ से आए कुछ लोगों ने असम के ग्रामीणों को निशाना बनाकर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान दुर्गेश्वर पाटिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिग्गेश्वर पाटिर, पामे पेगू, संजय तायूंग, उत्पल डोले और जन डोले के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गोगामुख ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए धेमाजी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में छह आदिवासी लड़कियों को सांप ने काटा; तीन की मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर जमीन पर कथित अतिक्रमण को विवाद की वजह बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें