एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपनी नई एग्जीक्यूटिव कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष, अयाज मेमन, जयंत मैथ्यू. ज्योति मल्होत्रा, कुमकुम चड्ढा, एनके सिंह, ओम थानवी, और निर्मल पाठक को शामिल किया गया है। जान दयाल और हरीश खरे को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व अध्यक्ष आलोक मेहता, हरी जय सिंह, राज चेंगप्पा, रामोजी राव, शेखर गुप्ता और सीमा मुस्तफा एक्स ऑफिशियो सदस्य होंगे। टीम में डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका बढ़ी है जो इस उच्च स्तरीय संस्था में डिजिटल मीडिया को बेहतर स्वीकृति मिलने जैसा है।