फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कूचबिहार में टीएमसी नेता उदयन गुहा पर अंडों से हमला, अभिषेक से लेकर कुणाल घोष तक बन चुके निशाना

Thu, 18 Jun 2026 04:58 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा पर कूचबिहार के दिनहाटा पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ ने अंडे फेंके। कथित वसूली मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। हेलमेट पहनने के कारण उनका चेहरा सुरक्षित रहा, लेकिन कई अंडे उनके शरीर पर लगे।  
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद निकलते उदयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को गुरुवार को कूचबिहार में एक पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ ने अंडे फेंककर निशाना बनाया। कथित वसूली मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेशी के लिए जेल वैन तक ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि जैसे ही उदयन गुहा दिनहाटा पुलिस स्टेशन से बाहर निकले, उन पर अंडों की बौछार शुरू हो गई। पूर्व मंत्री ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा सीधे हमलों से बच गया। हालांकि, जेल वैन तक जाते समय कई अंडे उनके शरीर पर आकर लगे। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

विज्ञापन




घंटों पहले जुटी थी भीड़
उनके बाहर आने से कई घंटे पहले ही पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं जमा हो गए थे। प्रदर्शनकारियों की जोरदार नारेबाजी से माहौल शोरगुलपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उदयन गुहा के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी के दौरे में भी हुआ हंगामा
बता दें कि टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने और उनके साथ झड़प की पहली खबर उस वक्त आई थी जब चुनाव के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सोनारपुर के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके ऊपर अंडे और पत्थर फेंके थे। घटना के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी।

मदन मित्रा और सौगत रॉय तक पहुंचा विरोध
एक बार जब यह सिलसिला शुरू हुआ तो TMC सांसद सौगत रॉय, सांसद कुणाल घोष, विधायक मदन मित्रा की कार तथा कई स्थानीय नेताओं और पार्षदों को भी हाल के हफ्तों में इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा है। वहीं, युवा टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी को भी पुलिस हिरासत में कोर्ट ले जाते समय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस दौरान भीड़ ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके थे।

जनता का गुस्सा या सियासी रणनीति?
लगातार हो रही इन घटनाओं ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्ष इसे जनता के आक्रोश का प्रतीक बता रहा है, जबकि टीएमसी नेताओं का आरोप है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से माहौल बनाया जा रहा है।

BJP बोली- वर्षों के राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया कि दिनहाटा में उदयन गुहा के सत्ता में रहने के दौरान उसके कार्यकर्ताओं को वर्षों तक राजनीतिक हिंसा का सामना करना पड़ा।स्थानीय BJP नेता जिबेश बिस्वास ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 से 2026 तक क्षेत्र में विपक्षी कार्यकर्ताओं को व्यापक स्तर पर धमकियों, हमलों और लूटपाट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, चोर-चोर के लगे नारे; सांसद बोले- ऐसे हमलों से नहीं डरेंगे

फॉरवर्ड ब्लॉक से TMC तक का सफर
वरिष्ठ फॉरवर्ड ब्लॉक नेता कमल गुहा के पुत्र उदयन गुहा वर्ष 2016 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में राज्य सरकार में मंत्री बने।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें