फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालयों में भी दिखने लगा संघ के समरसता का असर

Wed, 23 Mar 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
संघ के समरसता का असर भारत सरकार के मंत्रालयों पर भी दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए अंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाने के एलान के बाद सरकार के मंत्रालय भी अंबेडकर की शरण में जाने की राह तलाशने लगे हैं। इस कवायद में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने भी अंबेडकर की 125वीं जयंती पर बडे़ आयोजन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि केंद्रीय जल आयोग की स्थापना बाबा साहब आंबेडकर ने की थी। लिहाजा उनकी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जल आयोग की ओर से विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिसके जरिए विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी एक साथ मिलकर खुशी का इजहार करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतिम रूपरेखा अगले एक-दो दिनों में तय होगी।

बताया जा रहा है कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बुधवार को लंबी मंत्रणा की गई। केंद्रीय जल आयोग की ओर से अंबेडकर जयंती पर होने वाला आयोजन 14 अप्रैल से 15 मई के बीच संपन्न होगा। इस आयोजन के अवसर पर जल क्षेत्र में बेहतर कार्य रहे राज्यों और विभिन्न परियोजनाओं से जुडे़ लोगों को सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मंत्रालय की ओर से चार से आठ अप्रैल के बीच भारतीय जल सप्ताह का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस आयोजन में भारत के साथ इस्राइल मुख्य भागीदार है। इस्राइल के कृषि मंत्री के साथ ढेरों वैज्ञानिक और कंपनियां इस जल सप्ताह में शामिल होंगी। हंगरी ने भी इस जल सप्ताह में मुख्य भूमिका निभाने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि चौथे जल सप्ताह में 22 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो भारत के जल संकट दूर करने के उपाय बताने के साथ सहयोग करेंगे। वहीं, राज्य सरकार के सिंचाई और जल संसाधन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। जाने माने वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और मिहीर शाह भी सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें