सार
18 साल के इंतजाकर के बाद आईपीएल खिताब जीतने पर आरसीबी समर्थकों के लिए मंगलवार की शाम जश्न से भरा रहा। फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद सड़कों पर आतिशबाजी हुई और 'ई साला कप नामदे' के नारे गूंजे। देश के नेताओं व फैन्स ने टीम को जीत की खुब सारी बधाईयां भी दी।
18 साल से आईपीएल खीताब का इंतजार कर रहे आरसीबी के प्रशंसकों के लिए मंगलवार का दिन एक त्योहार के जैसा रहा। जहां पूरे देश में लोगों ने आरसीबी की जीत का जश्न मनाया गया। आम जनता हो देश के राज नेता सभी इस जश्न में शामिल हुएं। साथ ही आरसीबी को जीत की बधाई दी। बता दें कि मंगलवार को आईपीएल 2025 के खिताब के लिए मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को छह रनों से हराकर इतिहास रच दिया।
सड़को पर आतिशबाजी करते दिखे युवा
जीत के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़कों पर युवा और क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते दिखे। साथ ही 'ई साला कप नाम दे' के नारे भी गूंजने लगे। लोगों का उत्साह देखकर ये तो साफ हो गया कि आरसीबी की जीत उनके समर्थकों और खुद आरसीबी के लिए कितनी मायने रखती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2025: कोहली की आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन, ट्रॉफी जीतने वाली आठवीं टीम बनी, फाइनल में पंजाब को हराया
कर्नाटक के सीएम समेत इन नेताओं ने दी बधाई
आरसीबी की जीत पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लिखा कि इतिहास रचने पर आरसीबी को बधाई। उन्होंने लिखा कि आखिरकार यह सपना अब सच हो गया- 'ई साला कप नाम दे'। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने लिखा कि यह सिर्फ जीत नहीं, भावनाओं का क्षण है। 18 साल की मेहनत, समर्पण और विश्वास आज रंग लाया।
कुमारस्वामी ने बताया गर्व का पल
वहीं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरसीबी को गर्म का पल बताया। उन्होंने लिखा कि यह जीत हर उस आरसीबी फैन की है, जिसने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। गर्व का पल है। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि 18 साल लगे यहां तक पहुंचने में, लेकिन हम पहुंचे और यही सबसे अहम है।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार
राज्यपाल थावर ने भी बधाई
कर्नाटक के राज्यपाल राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने भी टीम को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि 28 साल बाद आरसीबी को जीत की ढेरो शुभकामनाएं। इसके साथ ही विपक्ष के नेता आर अशोक ने लिखा कि 18 साल की उम्मीद, निराशा और मेहनत – अब जाकर सपना साकार हुआ। उन्होंने लिखा कि आरसीबी इससे पहले तीन बार उपविजेता रही थी, लेकिन अब पहली बार IPL का चैंपियन बनकर टीम ने इतिहास रच दिया है।