अमेरिकी खुफिया सूचनाओं को दुनिया के सामने लाकर तहलका मचाने वाले सीआईए के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडेन ने
आधार से जुड़े मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि आधार एक अनुपयुक्त सेवा है और इसका विभिन्न सेवाओं में लिंक किया जाना अपराध को बढ़ावा देगा।
स्नोडेन ने यह ट्वीट एक ऑनलाइन आर्टिकल को शेयर करने के बाद किया जिसके लेखक
RAW के पूर्व चीफ के सी वर्मा हैं। यह तीसरी बार है जब पूर्व यूएस नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी कॉन्ट्रेक्टर ने आधार मामले पर इस महीने ट्वीट किया है।
स्नोडेन ने ट्वीट किया RAW के पूर्व चीफ लिखते हैं कि आधार का बैंकों, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और केवल पहचान जानने के लिए यह एक अनुपयुक्त सेवा है। इस तरह की मांगे अपराधीकरण को बढ़ावा देती हैं।