फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा के आयोजन पर बोले शिक्षा मंत्री, हमें पता था कि छात्र साल बर्बाद नहीं करना चाहते

Mon, 14 Sep 2020 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बीच मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) का आयोजन रविवार को हुआ था। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग परीक्षा के आयोजन का विरोध कर रहे थे लेकिन हम जानते थे कि छात्र एक साल बर्बाद करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 15.97 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 14.37 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन




यह परीक्षा रविवार को देशभर में 3,800 से अधिक केद्रों पर आयोजित हुई और इसमें करीब 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो बजे शुरू हुई थी, लेकिन परीक्षा केद्रों पर भीड़ न लगे, इसलिए 11 बजे से प्रवेश शुरू हो गया था। विद्यार्थियों को अलग-अलग समय दिया गया था, ताकि केंद्रों पर भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। यह परीक्षा पहले दो बार स्थगित की जा चुकी है।


एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने महामारी के मद्देनजर परीक्षा में सख्त मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की थी। एनटीए ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केन्द्रों की संख्या इस बार बढ़ाकर 3,862 कर दी थी। वर्ष 2019 में केंद्रों की संख्या 2,546 थी। नीट की परीक्षा वैसे तीन मई को निर्धारित थी लेकिन बाद में परीक्षा को 26 जुलाई को कराने और फिर 13 सितंबर को कराया जाना तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें