केंद्र सरकार के कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों का सालाना शिक्षा भत्ता 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 54 हजार रुपये कर दिया गया है। सातवें वेतन आयोग ने सामान्य बच्चों के मुकाबले दिव्यांग बच्चों को दोगुना शिक्षा भत्ता देने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें: 60 फीसदी से अधिक दिव्यांग हैं तो ये खबर देगी फायदा, जरूर पढ़ें
सामान्य बच्चों के लिए 2250 रुपये का मासिक शिक्षा भत्ता निर्धारित है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा हाल में जारी एक आदेश में कहा गया है कि अगर माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो उनमें से कोई एक ही दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते का दावा कर सकता है।
पढ़ें: पत्नी के मामले में बिफरा दिव्यांग, 'पैर' निकाला और ये क्या कर डाला!
इस आदेश के अनुसार संशोधित वेतनमान पर महंगाई भत्ते में 50 फीसदी की वृद्धि होते ही शिक्षा भत्ते में स्वत: 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। शिक्षा भत्ते के अलावा सरकार ने हॉस्टल सब्सिडी में भी बढ़ोतरी की है।