प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कोयला घोटाले की जांच कर रहे 42 अधिकारियों के ट्रांसफर की अनुमति मांगी है। ईडी ने कहा कि इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
एजेंसी ने बुधवार को न्यायमूर्ति एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस पर जल्द सुनवाई की मांग की। पीठ ने कहा कि वह इस मसले को चीफ जस्टिस के समक्ष रखेगी।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उसकी अनुमति के बिना कोयला घोटाले की जांच में जुड़े अधिकारियों का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।