प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को विमानन घोटाले की जांच के सिलसिले में धनशोधन रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को समन भेजा है। विमानन घोटाला यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को 23 अगस्त को ईडी कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बयान ईडी पहले दर्ज कर चुका है और अब तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम से पूछताछ करेगा। ईडी इसके अलावा एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया में धनशोधन के मामलों पर भी चिदंबरम के खिलाफ जांच कर रहा है।