फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना विधायक सरनाईक के बेटे को ईडी ने भेजा समन

Sat, 28 Nov 2020 03:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे विहांग को शुक्रवार को समन जारी किया। सरनाईक प्रताप के आवास पर मारे छापे से जुड़ा है। विहांग को बृहस्पतिवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मंगलवार को प्रताप के आवास और कार्यालय पर छापा मारा था और इस दौरान उसने विहांग को हिरासत में लिया था। एजेंसी ने प्रताप के करीबी अमित चंडोले को गिरफ्तार किया था। चंडोले टॉप्स सिक्योरिटीज ग्रुप का प्रमोटर है। ईडी ने 24 नवंबर को मुंबई और ठाणे में करीब 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। एजेंसी ने टॉप्स ग्रुप और प्रताप सरनाईक के बीच कुछ संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें