फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के घर समेत कई जगहों पर ईडी का छापा

Fri, 23 Aug 2019 02:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी विनिमय कानून के कथित उल्लंघन को लेकर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के परिसरों की शुक्रवार को तलाशी ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तलाशी विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई तथा इसका उद्देश्य अतिरिक्त सबूत जुटाना था। जेट एयरवेज नकदी संकट के बाद 17 अप्रैल से परिचालन से बाहर है।

सूत्रों ने जुलाई में कहा था कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच में कंपनी के कोष को इधर उधर करने समेत व्यापक स्तर पर अनियमितता का पता चला था। गोयल ने मार्च में कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। कंपनी फिलहाल दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता की प्रक्रिया से गुजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें