फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC scam: ईडी ने ली माणिक भट्टाचार्य के कार्यालय की तलाशी, शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में कार्रवाई

Sat, 15 Oct 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इससे पहले 11 अक्तूबर को ED ने माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
ED Search - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले (एसएससी घोटाला) के सिलसिले में गिरफ्तार टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के कार्यालय की तलाशी ली।

विज्ञापन


इससे पहले 11 अक्तूबर को ED ने माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की थी। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। 

ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से 10 अक्तूबर को पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था। सीबीआई ने भी इस मामले में 27 सितंबर को टीएमसी विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक
सीबीआई के समन के बाद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक सीबीआई की गिरफ्तारी से उन्हें छूट प्रदान की थी। कोर्ट मामले में 17 अक्तूबर को फैसला सुनाएगी। हालांकि, ताजा गिरफ्तारी ईडी ने की थी। इससे पहले ईडी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन  उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया था।

ईडी ने अनुब्रत मंडल की बेटी को दिल्ली बुलाया
ईडी ने पशु घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की बेटी को नई दिल्ली में पेश होने के लिए तलब किया है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि बीरभूम जिले में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका सुकन्या मंडल को 27 अक्तूबर को ईडी के नई दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया गया है। सीबीआई ने घोटाले की जांच के सिलसिले में अगस्त में तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें