मुंबई के कारोबारी हसन अली के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके चार ठिकानों पर की गई है। हसन अली पर टैक्स चोरी और हवाला मामले के आरोप भी हैं। 2007 में पहली बार उनका नाम चर्चा में आया था। हसन पुणे के नामी घोड़ा कारोबारी भी हैं।
Enforcement Directorate raids at four locations in Mumbai in connection with money laundering case against Stud farm owner Hasan Ali
— ANI (@ANI) August 10, 2017
बता दें कि कुख्यात घोड़ा कारोबारी के रूप में पहचाने जाने वाला हसन अली इन दिनों कर चोरी और काले धन की धांधली के चलते विवादों में है। सूत्रों के मुताबिक ईडी का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग में घिरे हसन अली ने 2001 से 2008 यानि महज सात साल में करीब 1 लाख करोड़ की काली कमाई जमा कर ली।
बताया जाता है कि उसने वर्जिनिया आईलैंड में अपनी काली कमाई को छुपाया हुआ है। उसके खिलाफ साल 2011 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था और तब से ही वो ईडी के रडार पर है।
बता दें कि इस आरोप में हसन अली जेल की हवा भी खा चुका है और वो पिछले साल अगस्त में जमानत पर जेल से बाहर आया था। हसन अली फिलहाल अपने मुंबई और पुणे के घर में रह रहा है।