फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों के निवेश ठगी मामले में कई जिलों में एक साथ कार्रवाई

Thu, 09 Jul 2026 09:04 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की कथित निवेश ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कोलकाता, हावड़ा, नदिया, पश्चिम बर्धमान और हुगली में विभिन्न ठिकानों पर पहुंचकर कंपनी निदेशकों और कारोबारियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, एक निजी कंपनी पर निवेशकों को 25 महीने तक हर महीने चार प्रतिशत रिटर्न देने का वादा कर करोड़ों रुपये जुटाने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने कम से कम 22 करोड़ रुपये एकत्र किए, लेकिन बाद में निवेशकों को न तो तय मुनाफा मिला और न ही उनकी जमा राशि लौटाई गई।

ईडी की जांच एक महिला निवेशक की शिकायत के आधार पर शुरू हुई। आरोप है कि कोलकाता के फेयरली प्लेस स्थित कार्यालय से संचालित कंपनी ने ई-कॉमर्स कारोबार और निवेश योजनाओं की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगों से धन जुटाया।
विज्ञापन


गुरुवार को हावड़ा के बेंतरा में एक कंपनी निदेशक के आवास, नदिया के रानाघाट क्षेत्र में एक कारोबारी के घर और कार्यालय, जबकि दुर्गापुर, शेवड़ाफुली और हिंदमोटर में भी कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच एजेंसी शेयर बाजार प्रशिक्षण और निवेश सलाह के नाम पर धन जुटाने वाले कुछ अन्य कारोबारी नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों के विदेशी कारोबारी संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं निवेशकों से जुटाई गई रकम विदेश तो नहीं भेजी गई।

प्रमुख बातें

  • ईडी ने बंगाल के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की
  • निवेशकों से कम से कम 22 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप
  • 25 महीने तक हर महीने चार प्रतिशत रिटर्न देने का किया गया था वादा
  • कोलकाता, हावड़ा, रानाघाट, दुर्गापुर और हुगली में कार्रवाई
  • कंपनी निदेशकों और कारोबारियों के ठिकानों की तलाशी
  • दुबई कनेक्शन और संभावित धन शोधन के पहलू की भी जांच

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें