फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED की छापेमारी: केरल में कांग्रेस के मंत्री ने पूर्व सीएम वियजन पर उठाए सवाल, कहा- हमसे नहीं PM से पूछें सवाल

Thu, 28 May 2026 03:04 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के राजस्व मंत्री ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री  पिनारयी विजयन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमसे सवाल ना पूछें प्रधानमंत्री मोदी से पूछें। आगे कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ छापेमारी की।
विज्ञापन
केरल के राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एपी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन पर निशाना साधा। यह बयान उस समय आया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजयन के आवास पर छापेमारी की। उनका कहना है कि ईडी की कार्रवाई के बाद विजयन को केंद्र सरकार से सवाल करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करना शुरू कर दिया। 

 

'राहुल गांधी अब खुश होंगे'

बुधवार को ईडी टीम की ओर से तलाशी पूरी करने के तुरंत बाद विजयन ने टिप्पणी की थी कि 'राहुल गांधी अब खुश होंगे'। यह बात उन्होंने सीएमआरएल-एक्सालॉजिक वित्तीय लेनदेन मामले में ईडी द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के बारे में कांग्रेस नेता द्वारा बार-बार उठाए गए सवालों के संदर्भ में कही थी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंं-   गजेंद्र शेखावत: भारतीय सभ्यता विभिन्न आस्थाओं का संगम, इतिहास के पन्ने नहीं हटाए जा सकते

पीएम मोदी के खिलाफ क्यों नहीं बोला?

इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कुमार ने सवाल उठाया कि केंद्रीय एजेंसियों ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ छापेमारी की। इसके बावजूद विजयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ पूरी तरह चुप क्यों रहे। अनिल कुमार ने कहा, 'राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए पिनारयी विजयन प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्होंने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति एक विशेष प्रकार का भय दिखाया है, और यह कल फिर स्पष्ट हो गया।'

 

मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगभग एक दशक लंबे कार्यकाल के दौरान, विजयन ने केरल में विपक्षी दलों पर हमला करते हुए भी, प्रधानमंत्री का सीधे तौर पर सामना करने से लगातार परहेज किया। यह टिप्पणियां उस समय सामने आईं, जब विजयन की बेटी टी. वीना से जुड़े विवादास्पद सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले से संबंधित तलाशी अभियान चलाने के बाद विजयन के आवास से निकलते समय सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला करने के आरोपों के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं-  अल नीनो से निपटने की तैयारी: खरीफ फसलों के लिए बनेगा विशेष प्लान, कृषि मंत्री बोले- चिंता नहीं तैयारी की जरूरत


सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक

गुरुवार को राज्य पुलिस प्रमुख डीजीपी रावड़ा चंद्रशेखर ने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और दो अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा करने और ईडी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एक बंद कमरे में बैठक की। बैठक के बाद, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के दौरान विजयन के आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से किसी भी प्रकार की चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

एसपीसी डीजीपी ने कहा, 'ईडी की छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाके में 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हिंसा के सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईडी अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की संलिप्तता के बावजूद केंद्र ने केरल पुलिस से हिंसा पर कोई अलग रिपोर्ट नहीं मांगी थी।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें