फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजीत पवार के चचेरे भाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने पुणे स्थित आवास पर की छापेमारी

Thu, 28 Oct 2021 12:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जगदीश कदम पुणे की एक निजी चीनी फैक्ट्री दौंड शुगर्स के अध्यक्ष हैं। वह जल संसाधन विभाग में कुछ अनुबंधों से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
अजित पवार के चचेरे भाई जगदीश कदम के घर पर ईडी का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने अजित पवार के चचेरे भाई जगदीश कदम के पुणे स्थित घर पर छापेमारी की है। जगदीश कदम पुणे की एक निजी चीनी फैक्ट्री दौंड शुगर्स के अध्यक्ष हैं। वह जल संसाधन विभाग में कुछ अनुबंधों से भी जुड़े हैं।बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पुणे जिले की एक निजी चीनी फैक्ट्री दौंड शुगर में सात अक्टूबर की सुबह छापेमारी की थी। लगभग 14 साल पहले, दौंड सहकारी ने दौंड तालुका के अलेगांव में एक चीनी कारखाना खरीदा और उसका निजीकरण कर दिया। अजित पवार के चचेरे भाई जगदीश कदम नगर जिले में कारखाने के अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक बालासाहेब जगदाले के बेटे और जिला परिषद सदस्य वीरधवल जगदाले और मुंबई के विवेक जाधव कारखाने के निदेशक हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें