फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड और बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; जानिए पूरा मामला

Fri, 21 Nov 2025 09:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला माफिया से जुड़े मामलों में झारखंड में 18 और पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। एजेंसी का दावा है कि इन मामलों में कई बड़े नाम जुड़े हैं और वित्तीय हेराफेरी से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ धनशोधन मामले के तहत बड़े पैमाने पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि करीब 100 अधिकारियों और एजेंसी के कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से छापेमारी शुरू की। इस दौरान 40 से अधिक परिसरों को कवर किया जा रहा है। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने ईडी की टीमों को सुरक्षा प्रदान की, जिन्होंने घरों और कार्यालयों के अलावा टोल कलेक्शन बूथ और चेक पोस्ट पर भी तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। ईडी की टीमों ने कुछ स्थानों से नकद और सोने के आभूषण भी जब्त किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडिया जस्टिस रिपोर्ट: 50 हजार बच्चों को अब भी इंसाफ का इंतजार, 362 जुवेनाइल बोर्ड में अब भी लंबित हैं 55% केस

झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से जुड़ी जांच के तहत लगभग 18 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े ठिकानों को कवर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में कोयले की चोरी और हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

बंगाल में 24 परिसरों में छापेमारी
वहीं, पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में लगभग 24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, जो कथित अवैध खनन, परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के परिसरों को कवर किया जा रहा है, उनमें नरेंद्र खड़का, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल, राजकुशोर यादव और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में अस्थायी वाणिज्यिक भूखंड कुर्क
उधर, ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने वाटिका लिमिटेड से जुड़े निवेशक मामले में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 1.35 करोड़ के एक वाणिज्यिक भूखंड को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 108 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें