फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मीसा भारती के पति से की पूछताछ

Thu, 07 Dec 2017 05:35 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
मीसा भारती
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद सांसद मीसा भारती के पति शैलेश कुमार से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि शैलेश को इस मामले में और जानकारी हासिल करने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ईडी पहले भी इस मामले में राजद सुप्रीमो की बेटी मीसा और शैलेश से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने बताया कि ईडी ने इस मामले अब जब्त किए गए दस्तावेजों के साथ शैलेश से पूछताछ की। पहले भी दोनों लोगों से मिशाली प्रिंटर्स और पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड व इस मामले में गिरफ्तार किए गए सीए के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ की जा चुकी है। 

पढ़ें- मीसा भारती के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली स्थित करोड़ों का फार्महाउस अटैच

जांच एजेंसी ने इस मामले में कुछ समय पहले दिल्ली की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी और उम्मीद है कि जल्द ही एक और चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मीसा को भी दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे पहले ईडी ने 8 जुलाई को मीसा, उनके पति शैलेश कुमार व कंपनी के तीन फार्महाउस पर तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें