नवाब मलिक को फरवरी अंत में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन पर कुख्यात गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मलिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।